Dhani Personal loan in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको धनी फाइनेंस से पर्सनल लोन लेने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। आपको बता दे दोस्तों की धानी लोन्स एंड सर्विसेज लिमिटेड को पहले इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस लिमिटेड के रूप में जाना जाता था।
आप धनी पर्सनल लोन के लिए पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट के साथ अप्लाई करके तत्काल अप्रूवल प्राप्त कर सकते है। इस लेख में हम धनी लोन के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस को विस्तार को जानेगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
इस पोस्ट में क्या है:
Dhani Personal loan
आप किसी भी काम के लिए जैसे की शादी करने के लिए, छुटी मनाने के लिए, कोई कोर्स करने के लिए, अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए आदि किसी भी खर्चे के लिए Dhani Personal loan ले सकते है। धनी फाइनेंस से आप ₹ 1,000 से 15 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते है।
वर्तमान समय में धनी पर्सनल लोन की ब्याज दर 13.99% प्रतिवर्ष से शुरू होती है। इस लोन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। यह लोन आप 3 महीने से 24 महीने की लोन अवधि के लिए ले सकते है। लोन अप्रूवल होने के तुरंत बाद पैसा आपके खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाता है।
धनी लोन का आप पूर्व भुगतान कर सकते है। 20,000 रूपये से कम की राशी का पूर्व भुगतान करने पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है। बहुत से लोगो का यह सवाल है की धनी एप फ्रॉड है क्या तो आपको बता दे दोस्तों की धनी एप RBI के द्वारा अप्रूवड है।
Dhani Personal loan Overview
लोन का नाम | धनी पर्सनल लोन 2023 |
ऋणदाता का नाम | धनी फाइनेंस |
ऋण राशी | 1000 से 15 लाख तक का |
ब्याज दर | 13.99% प्रतिवर्ष से शुरू |
लोन अवधि | 3 महीने से 24 महीने तक |
धनी पर्सनल लोन पात्रता
- सभी वेतनभोगी और स्व-नियोजित व्यक्ति इस लोन के लिए पात्र है।
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आपके पास जरुरी सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
Dhani Personal loan Documents required
आपको कोई भौतिक डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन सबमिट कर सकते है:
- पैन कार्ड
- पर्सनल डिटेल
- एड्रेस प्रूफ
- अपना बैंक विवरण
Dhani Personal loan apply online कैसे करें?
आप धनी एप की मद से इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको पहले धनी एप डाउनलोड करना होगा। लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले आपको Google play store से धनी एप को डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद एप को ओपन करना है।
- धनी एप पर अपना अकाउंट रजिस्टर करने के लिए Login के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद अपने मोबाइल नंबर दर्ज करें और Next के आप्शन पर क्लिक करे।
- अब आपको 6 डिजिट का एक पासवर्ड बनाना है और Next के आप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा वो दर्ज करके Next के आप्शन पर क्लिक करे।
- इतना करने के बाद आपका अकाउंट इस एप पर बन जायेगा जिसमे कुछ अन्य जानकारी दर्ज करके आपको पुर करना होगा।
- फिर आप पर्सनल लोन के सेक्शन में जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
धनी पर्सनल लोन कस्टमर केयर नंबर
- Customer Care Number : 0124-6555-555
- Email ID : support@dhani.com
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने Dhani Personal loan app की मदद से लोन के लिए अप्लाई करने की पूरी जानकारी प्राप्त की है। यदि आपको कम समय के लिए 1 हजार से 15 लाख रूपये तक का ऋण चाहिए तो आप आसानी से इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप धनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
FAQs
धनी से पर्सनल लोन कैसे ले?
धनी से लोन लेने के लिए आपको इनका मोबाइल एप डाउनलोड करके आवेदन करना होगा जो आप कुछ ही समय में कर सकते है।
धनी एप कितना लोन देता है?
आप 1,000 से 15 लाख तक का लोन ले सकते है।
धनी लोन न चुकाने पर क्या होगा?
अगर आप अपना लोन नहीं चुकाते है तो आप पर कार्यवाई हो सकती है और इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होगा जिससे आपको भविष्य में लोन लेने में दिक्कत आ सकती है।